इस लेख में हम जानेंगे कि दुनिया में कुल कितने महासागर है और उनके नाम क्या है ? हम सभी जानते ही है कि पृथ्वी के 71 प्रतिशत भाग में जल है और बाकी के 29 प्रतिशत में भू-भाग है यानी भूमि है। पृथ्वी पर मौजूद जल में से 97 प्रतिशत जल खारा है और 3 प्रतिशत जल ही पीने योग्य है।
आपको ये तो पता ही होगा कि खारे पानी के विशाल क्षेत्र को महासागर कहा जाता है और महासागर ही विश्व के सात महाद्वीप को आपस मे जोड़ते है। वैसे तो महासागर की कोई निश्चित सीमा नही होती है, लेकिन एक अनुमान के अनुसार पृथ्वी 36.1 करोड़ किलोमीटर भाग में जल है।

दुनिया में कुल कितने महासागर है
पृथ्वी पर उपलब्ध जल को सागर व महासागर में बंटा गया है और महासागर पृथ्वी के ज्यादातर भाग को कवर करते है। दुनिया मे कुल पाँच महासागर है उनके नाम कुछ इस प्रकार से है।
- प्रशांत महासागर (Pacific Ocean)
- अंध महासागर (Atlantic Ocean)
- हिन्द महासागर (Indian Ocean)
- दक्षिणध्रुवीय महासागर (Antarctic Ocean)
- उत्तरध्रुवीय महासागर (Arctic Ocean)
प्रशांत महासागर दुनिया का सबसे बड़ा व गहरा महासागर है और हिन्द महासागर ऐसा एक मात्र महासागर है जिसका नाम किसी देश के नाम पर रखा गया है। सभी महासागर के बारे में विस्तार से जानकारी आपको नीचे दी गई है।
प्रशांत महासागर (Pacific Ocean)
ये सबसे शांत महासागर है जिसका कुल क्षेत्रफल 185,200,000 वर्ग किलोमीटर है जो अटलांटिक महासागर के क्षेत्रफल का दुगना है। इस महासागर की औसत गहराई लगभग 14,000 फुट है और अधिकतम गहराई लगभग 35,400 फुट है। ये महासागर सबसे गहरा व सबसे बड़ा है और ये एशिया और अमेरिका महाद्वीप को अलग करता है। एक अध्ययन के अनुसार इस महासागर में जमीन का भाग कम है और जलीय भाग अधिक है।
अंध महासागर (Atlantic Ocean)
क्षेत्रफल एव विस्तार की दृष्टि से ये दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महासागर है, जिसका कुल क्षेत्रफल 106,400,000 वर्ग किलोमीटर है और इसे अटलांटिक महासागर के नाम से जाना जाता है। इस महासागर का आकार अंग्रेजी संख्या के अक्षर 8 के सम्मान है और इनसे पृथ्वी का ⅕ भाग को घेरा हुआ है। ग्रीक संस्कृति के अनुसार इसे नक्शे का समुद्र भी कहा जाता है इसकी सीमा पश्चिम में अमेरिका और पूर्व में अफ्रीका और यूरोप से लगती है।
हिन्द महासागर (Indian Ocean)
ये क्षेत्रफल व विस्तार की दृष्टि से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महासागर है साथ ही ये दुनिया ऐसा एक मात्र महासागर है जिसका नाम किसी देश के नाम पर यानी हिंदुस्तान (भारत) रखा गया है। इस महासागर का क्षेत्रफल लगभग 73,556,000 वर्ग किलोमीटर है और इसकी चौड़ाई लगभग 10,000 किलोमीटर है।
एक अनुमान के अनुसार इस महासागर में कुल 292,131,000 घन किलोमीटर जल उपलब्ध है जो पृथ्वी पर उपलब्ध जल का 20% है। अफ्रीका और एशिया से इसकी सीमा मिलती है और ये महासागर एक प्रमुख समुद्री मार्ग है जो अमेरिका और यूरोप के साथ अफ्रीका, मध्य पूर्व और पूर्वी एशिया को एक साथ जोड़ता है।
दक्षिणध्रुवीय महासागर (Antarctic Ocean)
यह महासागर पृथ्वी के दक्षिणी ध्रुव में स्थित है इसका विस्तार 60° दक्षिण अक्षांश से दक्षिण तक है। इस महासागर ने उत्तर से सम्पूर्ण अंटार्टिका महाद्वीप को घेरा हुआ है, इसलिए इसे अंटार्कटिक महासागर नाम दिया गया है साथ ही इसे दक्षिणी महासागर कर नाम से भी जाना जाता है।
यह क्षेत्रफल व विस्तार की दृष्टि से दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महासागर है जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 20,327,000 वर्ग किलोमीटर है। इस महासागर के जल का सतह पर औसत तापमान 29.8° फारनहाइट रहता है जबकि तल का तापमान 32° से 35° फारनहाइट तक रहता है।
उत्तरध्रुवीय महासागर (Arctic Ocean)
आर्कटिक महासागर दुनिया का सबसे छोटा और उथला महासागर है और इसका क्षेत्रफल लगभग 13,986,000 वर्ग किलोमीटर है। इस महासागर का ज्यादातर भाग आर्कटिक सर्कल में स्थित है और यह यूरेशियन और उत्तरी अमेरिकी महाद्वीपों से घिरा हुआ है। यह महासागर मूल रूप से साल भर समुद्री बर्फ से ढका रहता है और ग्रीष्म काल मे यहाँ की लगभग 50% बर्फ पिघल जाती है।
यह भी पढ़े - ● भारत के पड़ोसी देशों के नाम, उनकी राजधानी व मुद्रा ● भारत मे कुल कितने राज्य है और उनके नाम ? ● रेड डाटा बूक की सम्पूर्ण जानकारी
हम उम्मीद करते है कि आपको अब पता चल गया होगा कि दुनिया में कुल कितने महासागर है और उनके नाम क्या है ? यदि अभी भी आपके मन मे इससे सम्बंधित कोई भी सवाल है तो आप हमने कमेंट में पूछ सकते हो और आपको हमारा ये लेख कैसा लगा वो भी बता सकते हो।
इस जानकारी को अपने दोस्तों व अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर जरूर से शेयर करे ताकि और लोगो को दुनिया के महासागर के बारे में पता चल सके।
अपनी प्रतिक्रिया दें।