इस लेख में हम जानेंगे कि भारतकी सबसे लंबी सुरंग कौन सी है और कहा है? ये तो हम सब को पता ही होगा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क या रेलमार्ग बनाने के लिए पहले पहाड़ों को काटकर सुरंग बनाई जाती है और सड़क और रेलमार्ग का निर्माण किया था। भारत में भी बहुत सारी सुरंग है और आज हम इस लेख में भारत की सबसे लंबी सुरंग के बारे में आपको बताएंगे।
यदि दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग के बारे में बात की जाए तो वो गोटहार्ड रेल सुरंग है जो स्विटजरलैंड में है और भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग कौन सी है, कहा है और उसकी लम्बाई कितनी है इसके बारे में आज हम आपको बताएंगे।

भारत की सबसे लंबी सुरंग कौन सी है ?
पीर पंजाल रेल सुरंग भारत की सबसे लंबी सुंरग है और एशिया की दूसरी सबसे लंबी सुरंग है। इसे बनिहाल रेल सुरंग के नाम से भी जाना जाता है। इस सुरंग की कुल लम्बाई 11.215 किमी (7 मील) है जो जम्मू और कश्मीर राज्य के बनिहाल क़स्बे से उत्तर में हिमालय की पीर पंजाल पर्वतमाला से निकलती है।
इस सुरंग की औसत ऊँचाई 1,760 मीटर (5,770 फ़ुट) है और इस सुरंग में रेल पटरी के साथ-साथ एक 3 मीटर चौड़ी सड़क भी मौजूद है ताकि आवश्यता पड़ने या कोई आपातकालीन सहायता पहुँचाने के लिए सुरंग के अंदर कोई वाहन भी चलाया जा सके। औसत रफ़्तार में इस सुरंग से रेलगाड़ी को बाहर निकलने में 9 मिनट 30 सैकिंड का समय लगता है।
पीर पंजाल रेल सुरंग (बनिहाल रेल सुरंग) 26 जून 2013 को पूरी तरह से बनकर तैयार हो गई थी और 27 जून 2013 को इस पर रेल सेवा भी शुरु हो गई थी। यह ऑस्ट्रिया की भूगर्भीय तकनीक एवं मृदा विज्ञान से बनी भारत की पहली सुरंग है।
यह भी पढ़े - ● भारत के पड़ोसी देशों के नाम, उनकी राजधानी व मुद्रा ● भारत मे कुल कितने राज्य है? ● दुनिया मे कुल कितने महासागर है और उनके नाम क्या है ? ● रेड डाटा बूक की सम्पूर्ण जानकारी
हम उम्मीद करते है कि आपको अब पता चल गया होगा कि भारत की सबसे लंबी सुरंग कौन सी है और कहा है ? यदि अभी भी आपके मन मे इससे सम्बंधित कोई भी सवाल है तो आप हमने कमेंट में पूछ सकते हो और आपको हमारा ये लेख कैसा लगा वो भी बता सकते हो।
इस जानकारी को अपने दोस्तों व अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर जरूर से शेयर करे ताकि और लोगो को भारत की सबसे लंबी सुरंग के बारे में पता चल सके।
अपनी प्रतिक्रिया दें।