भौगोलिक (क्षेत्र फल) की दृष्टि से भारत रूस, कनाडा, चीन, अमरीका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया के बाद में दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है और जनसंख्या की दृष्टि से देखा जाए तो चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। देशांतर के अनुसार भारत 8°4′ से लेकर 37°6′ उत्तरी अक्षांश और 68°7′ पूर्व देशांतर से 97°25′ पूर्व देशांतर के मध्य व दक्षिण एशिया में उत्तरी गोलार्द में स्थित है। भारत समुद्री व स्थल दोनो सीमाओं से जुड़ा हुआ देश और भारत के 10 प्रमुख पड़ोसी देश है।
भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यांमार (बर्मा) और उत्तर पश्चिम में अफ़ग़ानिस्तान और दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पश्चिम मे मालदीव और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया देश बसा हुआ हैं। जिनमे से 3 देशों के साथ केवल समुद्री सीमा मिलती है, 3 देशों के साथ जल व स्थल सीमा दोनो मिलती है और चार देशों के साथ केवल स्थल सीमा मिलती है। भारत और पाकिस्तान के बीच में रेडक्लिफ रेखा है तथा भारत और चीन के बीच में मैकमहोन रेखा है, ये दोनों रेखाएं भारत की सीमा रेखा को निर्धारित करती है।

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का गैजेट मास्टरजी में स्वागत है, आज हम इस लेख में भारत के पड़ोसी देशों के नाम व उनकी राजधानी के बारे में जानेंगे और साथ ही पड़ोसी देशों की मुद्रा का नाम व पड़ोसी देशों के संबंध के बारे में भी जानेंगे।
भारत के पड़ोसी देशों के नाम, उनकी राजधानी व मुद्रा
देश | राजधानी | मुद्रा |
---|---|---|
पाकिस्तान | इस्लामाबाद | पाकिस्तानी रुपया |
अफग़ानिस्तान | काबुल | अफगानी |
म्यामांर | नाएप्यीडॉ | म्यान्मार क्यात |
नेपाल | काठमांडू | नेपाली रुपया |
इंडोनेशिया | जकार्ता | इंडोनेशियाई रुपिया |
चीन | बीजिंग | रेन्मिन्बी |
मालदीव | माले | मालदीवी रुफिया |
भूटान | थिम्पू | ङुलत्रुम रुपया |
श्रीलंका | कोलम्बो | श्रीलंकाई रुपया |
बांग्लादेश | ढाका | टका |
पाकिस्तान (Pakistan)
यह देश भारत के पश्चिम में स्थित है और इस देश के साथ भारत की स्थल सीमा लगती है। इस देश की राजधानी इस्लामाबाद है और इसकी मुद्रा पाकिस्तानी रुपया है। पाकिस्तान की आबादी लगभग 20 करोड़ है और ये दुनिया का छठा सबसे बड़ा आबादी वाला देश है। इस देश की प्रमुख भाषाएँ उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची और पश्तो आदि हैं।
अफग़ानिस्तान (Afganistan)
यह देश भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित है। इस देश की राजधानी काबुल है और इसकी मुद्रा अफगानी है। यह देश चारों और से ज़मीन से घिरा हुआ और इसकी भारत के साथ भी स्थल सीमा लगती है। इस देश की कुल आबादी लगभग 3.5 करोड़ है और इसके पूर्व में पाकिस्तान,उत्तर में ताजिकिस्तान, कज़ाकस्तान तथा तुर्कमेनिस्तान, उत्तर पूर्व में भारत तथा चीन और पश्चिम में ईरान देश स्थित है।
यह भी पढ़े - भारत में कुल कितने राज्य है उनके नाम व उनकी राजधानी
म्यांमार (Myanmar)
यह देश भारत के पूर्व में स्थित है और इस देश की भारत के साथ जल सीमा व स्थल दोनो सीमा लगती है। इस देश की राजधानी नाएप्यीडॉ है और इसकी मुद्रा म्यान्मार क्यात है। इस देश की कुल आबादी लगभग 5.7 करोड़ है और बर्मी भाषा का यहाँ पर अत्याधिक चलन है। यहाँ प्रमुख रूप से धान की फसल की जाती है और बौद्ध धर्म यहाँ का प्रमुख धर्म है। यह 4 जनवरी 1948 को ब्रिटिश उपनिवेशवाद के चंगुल से मुक्त होकर एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
नेपाल (Nepal)
यह देश भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित है और इस देश की भारत के साथ मे स्थल सीमा लगती है। इस देश की राजधानी काठमांडू है और इसकी मुद्रा नेपाली रुपया है। इस देश की आबादी 2 करोड़ 87 लाख है और नेपाली यहाँ की राष्ट्र भाषा है। इस देश दुनिया की 10 सबसे ऊंची पर्वत चोटियां है, जिसमे दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवेरेस्ट भी शामिल है।
इंडोनेशिया (Indonesia)
यह देश भारत के दक्षिण पूर्व में ओशिनिया में स्थित है और इस देश की भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अंडमान सागर साथ समुद्री सीमा लगती है। इस देश की राजधानी जकार्ता है और इस देश की मुद्रा इंडोनेशियाई रुपिया है। इस देश की कुल आबादी लगभग 40 करोड़ है और यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला और दुनिया मे पहला सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है।
चीन (China)
यह देश भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित है और इस देश की भारत के साथ मे स्थल सीमा लगती है। इस देश की राजधानी बीजिंग है और इस देश की मुद्रा रेन्मिन्बी है। यह भारत का सबसे बड़ा पड़ोसी देश है और सीमा को लेकर हर दिन दोनो देशों के बीच लड़ाई चलती रहती है। ये देश लगभग 141 करोड़ की आबादी के साथ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। यहां मुख्य रूप से धान,चाय चीनी की खेती की जाती है।
मालदीव (Maldive)
यह देश भारत के दक्षिण-पश्चिम में हिन्द महासागर में स्थित है और इस देश की भारत के साथ मे समुद्री सीमा लगती है। इस देश की राजधानी माले है और इसकी मुद्रा मालदीवी रुफिया है। यह देश लगभग 51 लाख की आबादी के साथ एशिया का सबसे कम आबादी व क्षेत्रफल वाला देश है और मह्ल भाषा इस देश की राजभाषा है।
भूटान (Bhutan)
यह देश भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित है और इस देश की भारत के साथ मे स्थल सीमा लगती है। इस देश की राजधानी थिम्पू है और इसकी मुद्रा ङुलत्रुम भारतीय रुपया है। इस देश की कुल आबादी लगभग 75 लाख है और यह भारत का सबसे छोटा पड़ोसी देश है। जोङखा यहाँ कि राजभाषा है और तीरंदाजी यहाँ का राष्ट्रीय खेल है। यह हिमालय में स्थित एक छोटा सा देश है जो ऊँचे पर्वतों के बीच मे स्थित है और यहाँ की भूमि बहुत ही उपजाऊ है।
यह भी पढ़े - ● Co कौन होता है और कैसे बने? ● मोबाइल में फ़ोटो बनाने वाले अप्प
श्रीलंका (Shrilanka)
यह देश भारत के दक्षिण में लगभग 80 किमी० दूर हिन्द महासागर में स्थित है और इस देश की भारत के साथ मे समुद्री सीमा लगती है। इस देश की राजधानी कोलम्बो है और इसकी मुद्रा श्रीलंकाई रुपया है। इस देश की कुल आबादी लगभग 2 करोड़ है और सिंहला व तमिल यहाँ की राजभाषाएं है। पहले इस देश को सीलोन के नाम से जाना जाता था और 4 फरवरी 1948 को इस देश को पूर्ण स्वतंत्रता मिली थी।
बांग्लादेश (Bangladesh)
यह देश भारत के पूर्व में स्थित है और इस देश की भारत के साथ जल सीमा व स्थल दोनो सीमा लगती है। इस देश की राजधानी ढाका है और इसकी मुद्रा टका है। यहाँ की कुल आबादी लगभग 10 करोड़ है और बांग्ला यहाँ की राज भाषा है। 1947 में भारत पाकिस्तान के विभाजन के समय इसका नाम पूर्वी पाकिस्तान रखा गया था, लेकिन स्वतंत्र देश बनने के बाद इसे बांग्लादेश नाम दिया गया।
भारत के पड़ोसी देशों के साथ सम्बन्ध
भारत के ज्यादातर पड़ोसी देशों के साथ मे राजनीतिक, संस्कृत और परंपरा से जुड़े ऐतिहासिक सम्बन्ध है और श्रीलंका व चीन के साथ बहुत ही पुराने सम्बन्ध है। भारत का सबसे पड़ोसी व अच्छा सम्बन्धनेपाल देश के साथ माना जाता है। भारत अपने पड़ोसी देशों में निवेश करता है तथा चीन ने भारत मे सबसे ज्यादा निवेश किया है और भारत व पाकिस्तान के व्यापारिक सम्बन्ध कुछ खास अच्छे नही है।
यह भी पढ़े - ● भारत मे tik tok बैन क्यो हुआ ? ● Poco M2 की कीमत व फीचर्स जाने ● 15 हजार में बेस्ट स्मार्टफोन कौन कौनसे है?
पाकिस्तान और चीन भले ही भारत के पड़ोसी देश हो मगर इनके बीच हमेशा सीमा विवाद चलता रहता है और कभी कभी तो ये विवाद इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि इसका असर वैश्विक स्तर भी दिखाई देने लग जाता है। भारत कभी भी किसी भी विवाद को वैश्विक स्तर पर नही ले के जाता है लेकिन पाकिस्तान और चीन विवादों को वैश्विक स्तर पर ले जाते है। भले ही पड़ोसी देशों के साथ कितना भी सीमा विवाद होता है लेकिन भारत हमेशा अपने पड़ोसी देशों के साथ राजनीतिक सम्बन्धो को मजबूत बनाने की कोशिश करता है।
भारत के 10 पड़ोसी देश है।
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, म्यामांर, इंडोनेशिया और मालदीव है।
पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, म्यामांर और अफगानिस्तान
पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, नागालैंड और मणिपुर
हम उम्मीद करते है कि इस लेख से आपको Bharat ke padosi desh aur unki rajdhani एवं मुद्रा के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। यदि अभी भी आपके मन मे इससे संबंधित कोई सवाल है तो आप हमें Comment के माध्यम से पूछ सकते हो और इस जानकारी को अपने दोस्तों व रिस्तेदारो के साथ ज़रूर से शेयर करे।
Thaaaanku
Welcome
outstanding
Thanks and keep visiting Gadget Masterji Blog.
i like this very appropriate post
Thank you